वो रोज मेरी निगाहों में झांकता रहता है !!!


वो रोज मेरी निगाहों में झांकता रहता है
न जाने क्या उसमे ढूंढता रहता है 
जो ढक लेती हैं पलकें निगाहें मेरी 
उसकी आँखों से कुछ पिघलने लगता है 
जो पूछता हूँ उससे इस बेकरारी का सबब 
जवाब में बस आँखों से मुस्कुराने लगता है !!!